फांसी के बाद भी चल रही थीं सांसे, 8 किमी तक आरक्षक देता रहा CPR नही बच सकी जान
-पत्नी बच्ची गई थीं शादी समारोह में शामिल होने, घर पर अकेले पति ने रस्सी का फंदा बनाकर लगाई फांसी
-सलामतपुर थाने के राजीवनगर मोहल्ले की घटना, अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी
-विदिशा जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाने की डायल 112 एफआरवी 05 पर बुधवार सुबह एक इवेंट आता है कि एक व्यक्ति ने राजीवनगर स्तिथ अपने घर में फांसी लगा ली है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने से आरक्षक रंजीत धाकड़ और पायलेट मुकेश विश्वकर्मा को मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंचते ही आरक्षक रंजीत धाकड़ को सूचना देने वाले भानू मालवीय मिले जिन्होंने परिजनों एवं पड़ोसियों की मदद से फांसी पर लटके हरदयाल रायकवार पिता मौजीलाल रायकवार 45 वर्ष निवासी राजीवनगर को नीचे उतार लिया था। आरक्षक रंजीत धाकड़ ने देखा कि हरदयाल की धड़कन चल रही है उन्होंने तत्काल हरदयाल को डायल 112 में लिटाकर आठ किलोमीटर तक रेगुलर सीपीआर देते हुए सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती कराते समय भी हरदयाल की सांसें चल रही थीं। बाद में हालत बिगड़ने पर सांची सिविल अस्पताल से हरदयाल को विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।
पत्नी और 2 बच्चियां 3 दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने गई थीं मंडीबामोरा--हरदयाल रायकवार सलामतपुर में विकास बिल्लोरे की हार्डवेयर दुकान पर काम करता था। उसकी 4 लड़कियां हैं। जिनमें से 2 लड़कियों की शादी हो चुकी है। और 2 लड़कियां उसकी पत्नी प्रति रायकवार के साथ रिश्तेदारी में 3 दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने मंडीबामोरा गई हुईं थीं। बुधवार को हरदयाल घर पर अकेला था। किसी अज्ञात कारणों के चलते उसने घर की छत पर लगे कुंदों में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह 9 साढ़े नो बजे उसकी बड़ी लड़की खुशबू रायकवार जिसकी शादी राजीवनगर में ही हुई है। अपने पिता के घर कुकर मांगने पहुंची तो देखा कि उसके पापा हरदयाल फांसी पर लटके हुए थे। खुशबू ने तत्काल मोहल्ले पड़ोस के लोगों को बुलाकर पिता को फंसे से नीचे उतारा। और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोपहर में हरदयाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में गम का माहौल छा गया और पत्नी व लड़कियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनका कहना है।
सुबह डायल 112 पर इवेंट मिलते ही पुलिस राजीवनगर में मौके पर पहुंची। जहां पर हरदयाल की सांसे चल रही थी। आरक्षक रंजीत धाकड़ ने तत्काल डायल 112 में हरदयाल को लिटाकर 8 किलोमीटर लंबे रास्ते में रेगुलर सीपीआर दिया। और सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जब तक हरदयाल की सांसे चल रही थीं। बाद में विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर करने के बाद हरदयाल की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। मामले को विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका