बांसखेड़ा गांव में 19 वर्षीय युवती नगदी ज़ेवर लेकर लापता परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
-5 भाई बहनों में सबकी छोटी थी लापता युवती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत युवतियों के घर से लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस भी इन मामलों को लेकर काफी गंभीर है। ऐसा ही एक मामला बांसखेड़ा गांव से सामने आया है जहां पर एक 19 वर्षीय युवती घर से बिना बताए लापता हो गई। युवती के परिजन काफी घबराए हुए थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। थाने के प्रधान आरक्षक सुरेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बांसखेड़ा गांव में रहने वाले रामचरण सिलावट पिता हीरालाल सिलावट निवासी गुलगांव की 19 वर्षीय बेटी सपना सिलावट उर्फ छोटी बाई दोपहर के समय घर से बिना बताए लापता हो गई। पिता रामचरण सिलावट ने बताया कि वह दोपहर के समय घर से काम के सिलसिले में बाहर गए थे। वापस आए तो उनकी छोटी बेटी सपना घर पर नही थी। बेटी की तलाश शुरू की तो मोहल्ले में और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया तो उसका कहीं कुछ पता नही चल सका। फरियादी रामचरण ने बताया कि सपना घर से 51 हज़ार रुपये नगद और चांदी की पायल सहित सोने का मंगलसूत्र भी ले गई। परिजनों ने गुरुवार को थाने में पूरे मामले की जानकारी देकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराया है। वहीं बताया गया है कि सपना पांच भाई बहनों में सबकी छोटी लड़की थी। सपना को छोड़कर सभी भाई बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर आसपास जिलों के थानों में सपना का फोटो सहित अन्य जानकारी भेजकर तलाश शुरू की है।
इनका कहना है।
बांसखेड़ा गांव से एक युवती के लापता होने की जानकारी संज्ञान में आई है। आसपास क्षेत्र के थानों में युवती का फोटो भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। और गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश