अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना बरेली पुलिस ने 22-23 अप्रैल 2026 की रात हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम चांदी के जेवर व 3000 नगद सहित कुल 1,21,000 रुपये का मशरूका बरामद हुआ है। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी--एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर संदेही अजय पारदी निवासी अमरावद कला, थाना बाड़ी को पकड़ा। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूला। 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड-- गिरफ्तार अजय पारदी उम्र 47 वर्ष के खिलाफ थाना बाड़ी में भी चोरी का केस दर्ज है। मामले में फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। 

टीम की सराहनीय भूमिका---

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उनि रामप्रसाद गोहे, उनि नेहा अहिरवार, सउनि सोन सिंह, सउनि संतोष रघुवंशी, प्रआर राजेश राजपूत, संजय यादव, नारायण भार्गव, आर मुकेश यादव, महेन्द्र राजावत, मुकेश पटेल, देवेन्द्र राजपूत व साइबर टीम रायसेन की अहम भूमिका रही।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28