-पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश की शुरू

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के एक नजदीकी गांव में रहने वाली सोलह साल की नाबालिग लड़की को दिन दहाड़े कोई अज्ञात युवक बहला फुसला के भगाकर ले गया है। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत धारा 137(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक नज़दीकी गांव से आए पिता ने शिकायत दर्ज कराई की उनकी सोलह साल की नाबालिग लड़की गुरुवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नही चल सका। इतना ज़रूर पता चला है कि उसको कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगक़रा ले गया है। पुलिस ने मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने की वजह से तत्काल दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

घर से शौच जाने का बोलकर निकली थी नाबालिग--

घर से लापता हुई नाबालिग युवती चार भाई बहनों में तीसरे नम्बर की बहन है। जो सलामतपुर थाना क्षेत्र के एक नजदीकी गांव में परिवार के साथ ईंट भट्टे पर रहती है। गुरुवार दोपहर लगभग तीन से चार बजे से लापता है। घटना के समय नाबालिग लड़की घर से नाले के पास शौच करने जाने का बोलकर निकली थी। वहीं पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। जब नाबालिग लड़की एक घंटे तक भी वापस नही आई तो परिजनों ने आसपास काफी तलाश की तो उसका कहीं कुछ पता नही चल सका। तो उसके पिता को पूरे मामले की जानकारी देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इनका कहना है।

मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने के चलते तत्काल आसपास थाने सहित भोपाल और विदिशा थाना क्षेत्र में भी नाबालिग लड़की से जुड़ी हुई पूरी जानकारी भेज दी है। उन्होंने कहा है कि जांच जारी है। हम शीघ्र ही नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लेंगे।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28