27 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को सुल्तानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सुल्तानपुर थाने की कमान निरीक्षक मयूरी गौर के संभालते ही अपराधियों में हड़कंप की स्तिथि बन गई है। इसी कड़ी में सुल्तानपुर पुलिस को एक ऐसे फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है जो पिछले 27 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिले में
फरारी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी का विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, एसडीओपी नीलम चौधरी बाड़ी थाना प्रभारी मयूरी गौर के कुशल मार्गदर्शन अपर सत्र न्यायालय रायसेन एवं जेएमएफसी न्यायालय रायसेन द्वारा जारी प्रकरण क्रमांक 135/90 एवं प्रकरण क्रमांक 77/1996 धारा 324 भादवि में जारी स्थाई वारंटी रमेश खैरुआ पिता नारायण सिंह खैरूआ आदिवासी उम्र 58 साल निवासी ग्राम चिलवाहा थाना सुल्तानपुर हाल ग्राम खेरखेड़ी थाना गैरतगंज 27 साल से ग्राम चिलवाहा से निवास बदलकर ग्राम खैरखेड़ी में रहा था। 27 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय रायसेन में पेश करने में सफलता प्राप्त की है। वारंट तामीली उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा सहायक उप निरीक्षक रामचरण परते चौकी प्रभारी सुल्तानपुर जोड़, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, मोहर सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग