अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सलामतपुर थाना क्षेत्र से लगी हुई भोपाल बॉर्डर सीमा पर खुलेआम अवैध शराब बिक्री चल रही है। हाइवे के नज़दीक ही हरी नेट की जाली बांधकर टीन शेड में सुरा प्रेमियों को आसानी के साथ शराब परोसी जा रही है। यहां पर आए दिन शराबियों की वजह से राहगीर परेशान हैं। यह शराबी सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर के शराब पीते हैं। और आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी का सबब बनते हैं। जानकारी अनुसार यह अहाता काका ढाबा के पास बिना लाइसेंस के शराब दुकान खुलेआम संचालित हो रही है।बताया जा रहा है कि सूखीसेवनिया शराब ठेकेदार यहां पर कम दामों में शराब बिकवा रहा है। इसी वजह से यहां पर आसपास गांवों से बड़ी संख्या में शराब पीने लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन मेन हाइवे से लग कर ही इस तरह से अवैध शराब खुलेआम बेचना और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नही करना जांच का विषय है। राहगीरों और यात्रियों ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28