सलामतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट के दो आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, 3.50 लाख का मशरूका बरामद
-फ़ोटो खींचने से शुरू हुआ था विवाद, बात लूट मारपीट तक पहुंची
-सलामतपुर थाने के बरौला गांव की घटना, आरोपी न्यायालय में पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरौला गांव में हुई लूट की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने रायसेन जिले के बिलखिरिया के पडरिया जाट गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी और घेराबंदी कर दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लूटा गया मोबाइल और नकदी समेत कुल 3.50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध 309(6), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
फोटो खींचने से शुरू हुआ था विवाद--पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सलामतपुर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौला की है। वारदात की शुरुआत बेहद मामूली बात से हुई थी। फरियादी हेमंत यादव किसानी और ईंट भट्टे का काम करता है। शनिवार की रात वह घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। तभी एक सफेद रंग की सेलोरियो एमपी13 जेडजेड 2582 आई कार में यूनुस खान और रहीम खान बरौला गांव की तरफ पहुंचे। उन्होंने गांव के एक दो चक्कर लगाए तो हेमंत को कुछ शक हुआ तो उसने मोबाइल से फोटो खींच लिया। इसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह सामान्य सा विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज, मारपीट और अंततः लूटपाट तक पहुंच गई। आरोपियों ने फरियादी हेमंत के साथ बर्बरता से मारपीट की और उसका कीमती मोबाइल व नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।
पोल्ट्री फार्म पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी--घटना की गंभीरता को देखते हुए सलामतपुर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छिपने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने रायसेन जिले के बिलखिरिया के पास पडरिया जाट गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूनुस खान (19 वर्ष) पिता सालम खान, निवासी नदौरा गांव (थाना गौहरगंज) और रहीम खां (28 वर्ष) पिता सलीम खां, निवासी राजीवनगर पीपलखिरिया (थाना उमरावगंज, जिला रायसेन) के रूप में हुई है।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी सेलेरियो कार, फरियादी से लूटा गया एंड्रॉइड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। इस पूरे मशरूके की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों का विवरण--आरोपी यूनुस खान (उम्र 19 वर्ष), पिता सालम खान, निवासी- नदौरा गांव, थाना गौहरगंज रहीम खां (उम्र 28 वर्ष), पिता सलीम खां, निवासी- राजीवनगर पिपलखिरिया, थाना उमरावगंज। पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी मुर्गे के पोल्ट्रीफार्म पर काम करते हैं। और वारदात वाले दिन घूमते घूमते बरौला गांव तक पहुंच गए थे। वहीं आरोपी बोले कि हमें लगा कि एक सांप हमारी कार के नीचे आकर मर गया है। हम उसे ही देख रहे थे तभी एक युवक हमारी फ़ोटो लेने लगा। मना किया तो नही माना। फिर हमने उसका मोबाइल और नगदी लूट ली।
सफलता पाने वाली पुलिस टीम--इस त्वरित और सफल कार्रवाई में रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में एसडीओपी (SDOP) प्रतिभा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई (ASI) राजेश यादव, एएसआई मोहनलाल यादव, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, प्रधान आरक्षक नितिन और आरक्षक रोहित गोस्वामी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थानीय ग्रामीणों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इनका कहना है।
बरौला गांव में हुई लूट की वारदात का 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर के 2 आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार लूट का मोबाइल और नगदी बरामद कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश