हाईवे पर हुई लूट का सांची पुलिस ने 01 घंटे में किया खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व एक्टिवा बरामद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हाईवे पर लूट की घटना का 01 घंटे में खुलासा कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। सोमवार को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी से एक युवक का मोबाइल लूटकर विदिशा बायपास के पास सांची क्षेत्र से भोपाल की ओर भाग गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया गया। फरियादी गोविंद विश्वकर्मा पिता भुजबल सिंह विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, गणेशपुरा जिला विदिशा की रिपोर्ट पर थाना सांची में मामला दर्ज कर आरोपी अजय साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवनगर कॉलोनी भोपाल और करन पंथी पिता कंछेदीलाल पंथी उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवनगर थाना छोला, भोपाल के विरुद्ध 309(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही--डायल-112 से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर ढकना-चपना के जंगल क्षेत्र में पहुंची। फरियादी एवं स्थानीय राहगीरों की सहायता से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इसमें निरीक्षक आर.बी. शर्मा, उपनिरीक्षक आनंदीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश गोहे, प्रधान आरक्षक आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक रामकरण शर्मा, आरक्षक सौरभ रघुवंशी एवं आरक्षक ओमप्रकाश लोधी की सराहनीय भूमिका रही। वहीं आरोपियों से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP04ZR4657 आरोपी अजय साहू के कब्जे से बरामद में की गई है। और आरोपी करन पंथी के कब्जे से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश