सेफ क्लिक' अभियान में महिलाओं और किशोरियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय 'सेफ क्लिक' साइबर जागरूकता अभियान के तहत सलामतपुर थाने की दीवानगंज चौकी पुलिस ने सांची परियोजना अंतर्गत अंबाडी इंदिरा आवास, मुश्काबाद आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी साझा न करें तथा मोबाइल में किसी भी अज्ञात एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड करने से बचें। उन्होंने साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस अवसर पर कांस्टेबल संदीप रघुवंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी, आंगनबाड़ी सहायिका ज्योति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना रहा।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश