सलामतपुर में सनसनी: नाबालिग को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गोलू सहरिया गिरफ्तार
-मेडिकल के बाद सोमवार को रायसेन न्यायालय में किया पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नजदीकी गांव में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को धरदबोचा है, जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
छत पर बुलाया, फिर कमरे में किया बंद--प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले देर रात की है। आरोपी की पहचान गोलू सहरिया (उम्र 25 वर्ष), पिता राम सिंह सहरिया के रूप में हुई है। आरोपी और पीड़ित नाबालिग दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और पिछले लगभग 3 वर्षों से परिचित हैं। घटना वाली रात आरोपी ने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर अपने घर की छत पर बुलाया। इसके बाद वह उसे जबरन अपने घर के भीतर ले गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार---पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सलामतपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गोलू सहरिया को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
दर्ज की गई धाराएं--पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाते हुए भारतीय न्याय संहिता बीएनएस और विशेष अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर (बलात्कार), (आपराधिक धमकी), (गलत तरीके से बंधक बनाना) और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किए बयान--मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रायसेन महिला थाने की अधिकारी स्वाति गोदरे ने सलामतपुर थाने पहुंचकर पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। इस पूरी कार्रवाई और आरोपी को दबोचने में सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह, एएसआई सुनील शर्मा, एएसआई राजेश यादव, आरक्षक संदीप रघुवंशी और रोहित गोस्वामी की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
इनका कहना है।
मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद आरोपी गोलू सहरिया को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश