गीदगढ़ गांव में हंगामा कर रहवासियों को परेशान कर रहे युवक को किया गिरफ्तार, सांची न्यायालय में किया पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गीदगढ़ गांव में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने जमकर हंगामा करते हुए ग्रामीणों की शांति व्यवस्था में खलल डाला। स्थानीय रहवासियों को परेशान करने और गांव का माहौल खराब करने की शिकायत पर दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान संतोष विश्वकर्मा (44 वर्ष), पिता राजाराम विश्वकर्मा, निवासी ग्राम गीदगढ़ के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सोमवार की रात आरोपी गांव में किसी बात को लेकर हंगामा कर रहा था, जिससे आसपास के रहवासी बेहद परेशान और भयभीत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिना वक्त गंवाए सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सांची न्यायालय में किया गया पेश--पुलिस ने आरोपी संतोष विश्वकर्मा के खिलाफ शांति भंग करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने के बाद, कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को मंगलवार को सांची तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से गीतगढ़ के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश