-सलामतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया काउंटर केस का मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोहा में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्षों के 2 लोग घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 1 युवक घायल युवक को विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष का आरोप: सीमांकन की बात पर दुकान के सामने पीटा-- प्रथम पक्ष की फरियादी अंगूरी बाई अहिरवार (50) ने पुलिस को बताया कि उनका भैयालाल अहिरवार से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब वह भैयालाल की दुकान पर जमीन के सीमांकन की बात करने गईं, तो आरोपी भैयालाल, उसके बेटे जतिन और जानू अहिरवार ने उन्हें गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और हाथ-मुक्कों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ, पैर और पीठ में चोटें आईं। गवाहों के बीच-बचाव के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। पुलिस ने इस पक्ष की रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष का पलटवार: घर के सामने आकर लाठियों से किया हमला--वहीं, दूसरे पक्ष की फरियादी तुलसा बाई अहिरवार (65) ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बुधवार सुबह वह अपने नाती ललित और ऋषभ के साथ घर पर थीं। तभी परिवार के अरविंद, नितेश, टीकाराम और अंगूरी बाई उनके घर के सामने आए और जमीन पर आपत्ति लगाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब नाती ललित ने मना किया, तो आरोपियों ने लाठियों से हमला कर ललित, ऋषभ और तुलसा बाई को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस शिकायत पर भी आरोपियों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है।

खोहा गांव में बुधवार सुबह दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28