सलामतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 सटोरियों को सट्टा खिलाते किया गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। सलामतपुर थाने की कमान संभालते ही थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए तीन सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की छापेमारी--पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सटीक रणनीति बनाकर दो प्रमुख स्थानों पर दबिश दी:
बेरखेड़ी चौराहा (पहली कार्रवाई): पुलिस टीम ने बेरखेड़ी चौराहे पर संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए घेराबंदी की। यहाँ से दो सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से सट्टा पर्ची और नगद राशि बरामद की गई।
अम्बाडी गांव (दूसरी कार्रवाई): दूसरी सफलता पुलिस को अम्बाडी गांव के गद्दीकरार क्षेत्र में मिली। यहाँ से पुलिस ने अशोक साहू (पिता चिरोंजीलाल साहू) नाम के एक युवक को सट्टा लिखते हुए दबोचा। इसके पास से भी सट्टा सामग्री और नगदी जब्त की गई है।.पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपराधियों में भय का माहौल, हुए अंडरग्राउंड--थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी की इस कड़क और बेदाग कार्यशैली का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सलामतपुर मुख्यालय सहित बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय अपराधी प्रवृत्ति के बदमाशों और सटोरियों में भय का माहौल है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के कई नामी सटोरिये और असामाजिक तत्व अपनी दुकानें बंद कर अंडरग्राउंड हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
सख्त धाराओं में मामला दर्ज, कार्रवाई रहेगी जारी
"थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के जुआ, सट्टा या अन्य अवैध अपराधों को बिल्कुल भी पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ हमारी यह मुहिम आगे भी इसी तरह पूरी कड़ाई से जारी रहेगी।"
श्यामराज सिंह सोमवंशी, थाना प्रभारी, सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश