सलामतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीवानगंज में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 8 फरार
-एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और सलामतपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्यामराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दीवानगंज क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 8 आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
मुखबिर की सूचना पर गोसाईं मोहल्ले में घेराबंदी--थाना सलामतपुर और चौकी दीवानगंज पुलिस टीम दिनांक 14 जुलाई को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दीवानगंज के गोसाईं मोहल्ला स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपयों-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने राहगीरों (अमन मीना और मूरत यादव) को गवाह बनाया और मौके पर पहुंचे। दीवार की आड़ से देखने पर करीब 12-13 महिला-पुरुष जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को धर दबोचा।
मौके से 22,500 रुपये कैश और ताश के पत्ते बरामद--पुलिस ने जब जुए के फड़ पर छापा मारा, तो वहां से 22,500/- रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों से जब जुआ खेलने के लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछा गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
पप्पू उर्फ ऋषव जैन (40 वर्ष), निवासी- ग्राम अंबाड़ी।
संजीव वेदी (32 वर्ष), निवासी- ग्राम अंबाड़ी।
देवेंद्र शाक्या (35 वर्ष), निवासी- गोसाईं मोहल्ला, दीवानगंज।
विनोद गिर (45 वर्ष), निवासी- गोसाईं मोहल्ला, दीवानगंज।
मधु बाई (50 वर्ष), निवासी- गोसाईं मोहल्ला, दीवानगंज।
अंधेरे और भगदड़ का फायदा उठाकर 8 आरोपी फरार--पुलिस की छापेमारी के दौरान फड़ पर मौजूद कुछ जुआरी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद फरार हुए 8 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है।
फरार आरोपियों में आबिद, इरफान उर्फ पन्नू, और इब्राईम (सभी निवासी- ग्राम सेमरा), गब्बर ठाकुर और शिब्बू ठाकुर (निवासी- ग्राम अंबाडी), विजेता बाई, रोशन गिर, और रंजीत गिर (सभी निवासी- गोसाईं मोहल्ला, दीवानगंज)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि यह एक जमानती अपराध है, इसलिए आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस (सूचना पत्रक) तामील कराकर जमानत पर रिहा किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम- इस सफल कार्रवाई में सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह, चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नितिन कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, और आरक्षक संदीप रघुवंशी, मयंक भारद्वाज, रोहित गोस्वामी, राहुल रघुवंशी व आकाश उईके की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश