अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची विकासखंड के ग्राम झुंडखो में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्राम भरतीपुर की महिलाओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में कथित रूप से अवैध शराब बेचने वाले व्यक्ति के घर के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। उनका आरोप है कि शराब के कारण आए दिन लड़ाई-झगड़े और विवाद की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं आवेदन देकर पुलिस से मांग की कि गांव में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षित वातावरण बना रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28