पारिवारिक विवाद के बाद भाई ने की आत्महत्या; उग्र ग्रामीणों ने अवैध शराब की दुकान में की तोड़फोड़
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे के राजीवनगर मोहल्ले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में पैर पसार चुके अवैध शराब के कारोबार को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हंगामा किया और शराब दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
बहन को बचाया, पर भाई ने लगा ली फांसी--प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीवनगर निवासी कल्लू रावत के 23 वर्षीय पुत्र नवल रावत का बुधवार देर रात अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर पहले बहन ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे समय रहते बचा लिया। इसके कुछ ही देर बाद, जब सब शांत हुआ, तब दुखी और आक्रोशित भाई नवल ने घर के भीतर ही साड़ी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नवल चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
उग्र ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकानों में की तोड़फोड़--इस दर्दनाक हादसे के बाद राजीवनगर के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और महिलाएं सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के कारण आए दिन घरों में विवाद होते हैं। आक्रोशित भीड़ ने अवैध रूप से शराब बेच रही महिलाओं की दुकानों पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख सलामतपुर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
सिस्टम की नाकामी: शव को लेकर 18 किमी भटकने पर मजबूर परिजन--इस दुखद घड़ी में स्थानीय स्वास्थ्य सिस्टम की बदहाली ने पीड़ित परिवार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते कई वर्षों से मर्चुरी रूम (शव गृह) की सुविधा नहीं है। वहीं, सांची सिविल अस्पताल में भी मर्चुरी का काम चलने के कारण पोस्टमार्टम सेवाएं ठप हैं। इस संवेदनहीनता के चलते, रोते-बिलखते परिजनों को नवल के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए 18 किलोमीटर दूर रायसेन जिला चिकित्सालय ले जाना पड़ा।
गांव-गांव खुली हैं 'मधुशालाएं', बर्बाद हो रहे परिवार--
राजीवनगर सहित सलामतपुर, रातातलाई, शुक्ला कॉलोनी, सूर्या फैक्ट्री के पास, गुलगांव और बांसखेड़ा जैसे क्षेत्रों में सलामतपुर शराब ठेकेदार की शह पर अवैध शराब का जाल बिछ चुका है। चाय के टपरों, पान के खोखों और किराना दुकानों तक पर देसी, अंग्रेजी और कच्ची शराब आसानी से उपलब्ध है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अवैध नशे के कारण कई हंसते-खेलते परिवार बर्बाद हो चुके हैं और आए दिन होने वाले घरेलू विवादों के कारण पहले भी कई जानें जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन मौन साधे बैठा है।
इनका कहना है।
राजीवनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर शव को रायसेन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अवैध शराब के मामले में 2 महिलाओं पर कार्रवाई की है।
श्यामराज सिंह सोमवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।































भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश