खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से किसान के पैर तोड़े
-सलामतपुर के मुड़ियाखेड़ा गांव की घटना; असद, मुकीम और अज़ीम पर मामला दर्ज
-गंभीर रूप से घायल किसान सांची सिविल अस्पताल में भर्ती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर खेत से ट्रैक्टर निकालने की मामूली सी बात को लेकर दो पड़ोसी किसान परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने एक किसान पर लोहे की रॉड से हमला कर उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ता रोकने पर बढ़ा विवाद, माँ के फोन पर पहुँचा था पीड़ित--
पीड़ित ज़ाकिर खां (40 वर्ष), पिता सत्तार खां, निवासी मुड़ियाखेड़ा ने बताया कि उनका खेत आरोपियों के खेत से सटा हुआ है। गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे उनकी माँ ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि पड़ोसी मुकीम खां खेत से ट्रैक्टर नहीं निकलने दे रहे हैं।सूचना मिलते ही ज़ाकिर मौके पर पहुँचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी आरोपी पक्ष नहीं माना और बहस गाली-गलौज में बदल गई।
लोहे की रॉड से बेदर्दी से पीटा, दोनों पैर लहूलुहान--आपसी कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी असद खां ने लोहे की रॉड निकालकर ज़ाकिर पर जानलेवा हमला कर दिया। असद ने ज़ाकिर के पैरों पर रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इस दौरान अन्य आरोपी अज़ीम खां और मुकीम खां ने भी पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की।घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल ज़ाकिर को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार जारी है।पुलिस ने पीड़ित ज़ाकिर खां के बयानों के आधार पर आरोपी असद खां, मुकीम खां और अज़ीम खां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), और 3/5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है।
"मुड़ियाखेड़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने की बात पर दो पड़ोसी किसानों के बीच मारपीट की घटना हुई है। फरियादी की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।"
श्यामराज सिंह सोमवंशी, थाना प्रभारी, सलामतपुर






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर