खौफनाक वारदात: व्यापारी पर तलवार से जानलेवा हमला, दोनों हाथ काटे, अस्पताल ले जाते समय मौत
-हार्डवेयर व्यापारी पर 3 बार हमला, हर बार 'शनिवार' ही क्यों?
-रायसेन रोड पर मेड़की गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेरा
-लकड़ी पर हाथ रखकर कलाई से किए अलग, गंभीर हालत में भोपाल हुआ था रेफर, रास्ते मे हुई मौत
-15 दिन पहले भी हुई थी आंख में मिर्च झोंकने की कोशिश: 2 महीने पहले ही हुई थी शादी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन-भोपाल रोड पर शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने तालिबानी बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। त्रिमूर्ति चौराहे से दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे 28 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी (पिता प्रताप सिंह) को अज्ञात बदमाशों ने रोककर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बेदर्दी की पराकाष्ठा पार करते हुए बदमाशों ने युवक को झाड़ियों में घसीटा और जमीन पर पड़े एक लकड़ी के तने (पेड़) पर उसके हाथ रखकर तलवार से दोनों कलाइयां काट दीं। घायल को आनन-फानन में भोपाल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
महाआरती के बाद घर लौट रहा था पीड़ित--
परिजनों के अनुसार, राकेश त्रिमूर्ति चौराहे पर स्थित 'हरिओम हार्डवेयर' की दुकान संचालित करता है। शनिवार रात करीब 10 बजे मंदिर में महाआरती में शामिल होने के बाद वह अपने गाँव मेड़की लौट रहा था। मेड़की गाँव के सामने ही अंधेरी सड़क पर एक बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे हाथ देकर रोका और मारपीट करते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में खींच ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक से सांची विदिशा की ओर फरार हो गए।
15 दिन पहले भी हुआ था हमला--परिजनों ने बताया कि राकेश की दो महीने पहले ही वंदना लोधी निवासी सालेरा गांव से शादी हुई है। शादी के बाद से ही राकेश पर 2 बार अज्ञात लोगों ने हमला किया है। जिसमे आंखों में लाल मिर्च झोंककर हमला करने का प्रयास किया था। और तीसरी बार हमले में वह कामयाब हो गए।
हार्डवेयर व्यापारी पर 3 बार हमला, हर बार 'शनिवार' ही क्यों? -- हार्डवेयर व्यापारी राकेश पर हुए सिलसिलेवार हमलों में एक सनसनीखेज पैटर्न सामने आया है। राकेश पर तीन बार हमले किए गए और तीनों ही बार हमले का दिन शनिवार था। जांच में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि हमलावर राकेश की शनिवार की दिनचर्या से पूरी तरह वाकिफ थे। वे जानते थे कि राकेश हर शनिवार त्रिमूर्ति चौराहे पर होने वाली महाआरती में जाते हैं और देर रात घर लौटते हैं। हमलावर इसी तय समय और रास्ते का फायदा उठाकर बार-बार वार कर किये। और हमलावर तीसरी बार हमले में कामयाब हो गए। और राकेश को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस जांच में जुटी, झाड़ियों में मिला कटा हाथ--घटना की सूचना मिलते ही सांची थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को तलाशी के दौरान झाड़ियों से युवक का एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ है। पीड़ित के पिता प्रताप सिंह ने किसी भी पुरानी दुश्मनी या रंजिश से साफ इनकार किया है। हालांकि, जिस बर्बरता और नियोजन के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस को किसी पुरानी रंजिश या सुनियोजित साजिश का शक है। वहीं सांची थाना प्रभारी रामबिलोचन शर्मा ने बताया कि फिलहाल सांची पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त