​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र में लगभग तीन महीने पहले हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन ने मृतक की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों की खोज के लिए आमजन से सहयोग की विशेष अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 08 मई 2026 को सलामतपुर और दीवानगंज स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुआ था। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही दुखद मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही सलामतपुर पुलिस लगातार मृतक की पहचान की कोशिशों में जुटी हुई है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

लंबे समय बाद भी नही हुई शिनाख्त--पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक की अनुमानित उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास है। लंबे समय से जारी प्रयासों के बेनतीजा रहने के बाद अब थाना सलामतपुर पुलिस ने नागरिकों से गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक को पहचानता हो, या उसके परिवार व रिश्तेदारों के बारे में कोई भी जानकारी रखता हो, तो वह तुरंत सलामतपुर थाने में संपर्क करें। पुलिस को दी गई यह सूचना किसी भटकते परिवार तक उसके खोए हुए सदस्य की जानकारी पहुंचाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28