सलामतपुर पुलिस का अवैध शराब पर कड़ा प्रहार: 24 क्वार्टर शराब के साथ आरोपी सचिन सिसोदिया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नजर)
क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत सलामतपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा--जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गीदगढ़ गांव के समीप एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में अवैध शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बिना समय गंवाए प्रधान आरक्षक नितिन जामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया।
पुलिस टीम को देखते ही संदिध व्यक्ति घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद झोले से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन सिसोदिया पिता बहादुर सिसोदिया (निवासी बालमपुर) बताया। पुलिस ने शराब को मौके पर ही जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नशामुक्त अभियान के तहत लगातार जारी रहेगी कार्रवाई---थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बताया कि क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास की दुकानों, होटल व ढाबों की नियमित व आकस्मिक जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांवों में स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर जनसमर्थन जुटाया जा रहा है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार