नशे के सौदागरों पर सलामतपुर पुलिस का शिकंजा: 250 ग्राम गांजे के साथ रातातलाई का युवक गिरफ्तार, NDPS की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलामतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 से सटी सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था।
मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई--
सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास एक संदिग्ध युवक अवैध गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल रायसेन पुलिस अधीक्षक को स्थिति से अवगत कराया। एसपी के मार्गदर्शन में बिना समय गंवाए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम की घेराबंदी और गिरफ्तारी--गठित पुलिस टीम में एएसआई राजेश यादव, एएसआई मोहन यादव, प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा, ब्रजेश मौर्य, आरक्षक रोहित गोस्वामी और आकाश उइके को शामिल किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कोरी (32 वर्ष), पिता मूलचंद कोरी, निवासी रातातलाई के रूप में हुई है। सलामतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा प्रहार--मामले की जानकारी देते हुए सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बताया कि आरोपी को 250 ग्राम गांजे के साथ सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के साथ-साथ ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त