सलामतपुर के CCTV में कैद हुई गढ़ी से चोरी हुई स्कॉर्पियो, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गैरतगंज तहसील के गढ़ी कस्बे से चोरी हुई स्कॉर्पियो का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। चोरी के बाद वाहन सलामतपुर क्षेत्र से होकर हाईवे 18 पर निकला, जिसकी तस्वीरें सलामतपुर स्थित मोहित श्री कंप्यूटर कम्युनिकेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज के मुताबिक स्कॉर्पियो सुबह करीब 4:40 बजे सलामतपुर से तेज रफ्तार में गुजरती दिखाई दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:17 के आसपास बजे गढ़ी कस्बे में घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। परिवार वाहन को इंदौर से करीब एक साल पुराना खरीदकर लाया था और घर पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद ही चोर इसे लेकर फरार हो गए। अब सलामतपुर पुलिस क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें सलामतपुर, दीवानगंज सहित अन्य स्थानों के कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जांच का मुख्य फोकस उस रूट पर है, जिससे चोर स्कॉर्पियो को सलामतपुर की ओर लेकर गए। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को वाहन के आगे के रास्ते की जानकारी जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि चोरी के दूसरे दिन भी वाहन और आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






























नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें