सलामतपुर पुलिस ने अवैध शराब के 20 क्वार्टर किए ज़ब्त
-विदिशा निवासी युवक सार्वजनिक रूप से बेचने ले जा रहा था शराब
-पुलिस ने बेरखेड़ी टिगरा से घेराबंदी कर कार्रवाई को दिया अंजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति बेरखेड़ी टिगरा गांव से शराब बोरी में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने के प्रधान आरक्षक गणेश रघुवंशी और आरक्षक राहुल को मौके पर भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी व्यक्ति शराब की बोरी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी राजा कुशवाह पिता हरप्रसाद कुशवाह निवासी रामलीला चौराहा विदिशा को 20 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग दो हज़ार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
बेरखेड़ी टिगरा गांव से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब के 20 क्वाटर ज़ब्त किए गए हैं। और आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश