अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस को एक ऐसे फरार वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है जो 1 साल से अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहा था। फरार गिरफ्तारी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दीवानगंज गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सलामतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में एक 2024 के मामले में एक साल से फरार गिरफ्तारी वारंटी अनस खान पिता असद खान निवासी ग्राम दीवानगंज की मुखबिर से सूचना मिली कि वह गांव आया हुआ है।थाना प्रभारी ने तत्काल टीम बनाई जिसमें चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, पुष्पेंद्र राजपूत, संजय चौहान और आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी को शामिल किया।वारंटी को पकड़ने के लिए टीम को दीवानगंज गांव भेजा गया। फरार वारंटी अनस को पुलिस के आने की भनक लग गई। वो भागने की ही फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। गुरुवार के दिन अनस को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है।

वारंटियों, आदतन अपराधियों, गुण्डा, जिला बदर बदमाशों, को चैक कर वारंटी को गिरफ्तार किया--थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि गश्त की जा रही है।वहीं मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, अस्पताल, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ सहित वाहनों को भी चेक किया गया।

इनका कहना है।

लगभग 1 साल से 25 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार गिरफ्तारी वारंटी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28