2 साल से बलात्कार के मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय में पेश
-सलामतपुर थाने के 2 मामलों में काफी समय से चल रहा था फरार
-सलामतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर बालमपुर गांव से किया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है जो थाने के 2 मामलों बलात्कार और चाकू मारने की वारदात को अंजाम देकर 2 साल से फरार था। यह आरोपी थाने के दो मामलों में काफी समय से स्थाई वारंटी फरार होकर पुलिस को चकमा दे रहा था। थाने के प्रधान आरक्षक संजय लोवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलू पाल पिता देवी रामपाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना कोतवाली जिला रायसेन थाना सलामतपुर के अपराध क्रमांक 04/22 धारा 376 आईपीसी बलात्कार और अपराध क्रमांक 200/ 23 धारा 324, 342,506 इजाफा धारा 381 आईपीसी में घटना दिनांक से फरार था। आरोपी गोलू पाल ने 5 नवंबर 23 को फरियादी पूरन सिंह लोधी निवासी ग्राम मडियाखेड़ा जो उनके यहां नोकरी करता था ने उन पर चाकू से वार कर किचन में बंद करके और उसकी कार लेकर फरार हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अपराध क्रमांक 200/23 कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी गोलू पाल घटना दिनांक से ही फरार था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गोलू पाल बालमपुर गांव की तरफ देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, प्रधान आरक्षक संजय लोवंशी, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक रविन्द्र और आरक्षक रंजीत धाकड़ को टीम बनाकर रवाना किया गया। उक्त आरोपी गोलू पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। और रायसेन न्यायलय में पेश किया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इनका कहना है।
थाने के 2 मामलों में 2 साल से फरार हुए आरोपी गोलू पाल को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश कर दिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय