तिजालपुर गांव में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हाथ में गंभीर चोट
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के तिजालपुर गांव की घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कभी कभी ज़रा सी बात बोलना भी कुछ लोगों को इतना नागवार होता है कि बात मारपीट तक पहुंच जाती है। ऐसे ही एक मामले में एक भाई ने दूसरे भाई को रिश्तेदारों के साथ शराब पीने से मना किया तो रिश्तेदार को यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। घटना सलामतपुर थाना क्षेत्र के तिजालपुर गांव की है। पुलिस ने फरियादी विपिन यादव पिता हरिप्रसाद यादव निवासी तिजालपुर गांव की रिपोर्ट पर आरोपी राकेश यादव निवासी अमरावत और राजेश यादव निवासी तिजालपुर के विरुद्ध धारा 118(1), 351(3) , 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में घायल हुए अतुल यादव अपने भाई विनोद यादव से मिलने तिजालपुर गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में उसका भाई विनोद यादव उनके रिश्तेदार राजेश यादव और राकेश यादव के साथ शराब पार्टी करते हुए मिल गया। अतुल ने विनोद से कहा कि तुम इनके साथ यहां शराब क्यों पी रहे हो। इतना सुनते ही राजेश यादव डंडा उठा लाया और राकेश यादव ने गुस्से में धारदार हथियार से अतुल के हाथ पर हमला कर दिया। हथियार का वार इतना खतरनाक था कि अतुल का बायां हाथ बहुत गहराई तक फट गया। और वह लहूलुहान हो गया। अतुल को घायल अवस्था में मेडिकल के लिए सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया और ज़ख्म ज़्यादा गहरा होने की वजह से अतुल को विदिशा रेफर किया गया है।
इनका कहना है।
भाई को रिश्तेदारों के साथ शराब पीने से मना करने पर एक युवक को किसी धारदार हथियार से हाथ में मारकर घायल कर दिया गया है। 2 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा