दादा दादी के साथ धान लगाने मजदूरी पर आई नाबालिग लड़की को सांप ने डंसा, ईलाज के दौरान मौत
-हमीदिया अस्पताल से केस डायरी आने के बाद मर्ग का मामला दर्ज
-सलामतपुर थाने के बहेड़िया गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
धान रोपने के लिए अपने दादा दादी के साथ बहेड़िया गांव आई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सांप ने डस लिया। ईलाज के दौरान नाबालिग लड़की की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। 24 अगस्त को हमीदिया से केस डायरी आने के बाद सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने बताया कि बहेड़िया गांव में किसान महेश यादव के खेत में धान रोपने गडोरा जागीर थाना खुरई जिला सागर से एक 13 वर्षीय नाबालिग किरण आदिवासी पिता ओमकार आदिवासी अपने दादा दादी के साथ आई थी। किरण को 14 अगस्त को धान रोपते समय सांप ने पैर में डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 24 अगस्त को मामले की केस डायरी भोपाल से आने के बाद सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
गडोरा जागीर गांव से मजदूरी करने 1 महीने पहले दादा दादी के साथ आई थी नाबालिग--घर की आर्थिक स्तिथि ठीक नही होने की वजह से 13 साल की किरण आदिवासी लगभग 1 महीने पहले अपने दादा दादी के साथ गडोरा जागीर गांव से मजदूरी करने बहेड़िया गांव आई थी। इस दौरान बच्ची ने कई स्थानों पर अपने दादा दादी के साथ मदज़ूरी की। लेकिन उसे क्या पता था कि 14 अगस्त का दिन उसकी जिंदगी का आखरी दिन होने वाला है। इस दिन वह रोज़ की तरह ही मजदूरी करने दादा दादी के साथ निकली थी। यह लोग बहेड़िया गांव में महेश यादव के खेत में धान लगाने गए थे। लेकिन किरण को पता नही था कि पानी में मौत उसका इंतज़ार कर रही है। पानी में पैर डालते ही उसकी उंगली में किसी चीज़ ने काट लिया। उसे दर्द हुआ तो बाहर आई और बेहोश हो गई। मौके पर लोगों ने एक सांप को रेंगते हुए देखा तब पता चला कि बच्ची को सांप ने डंसा है। परिजन आनन फानन में बच्ची को भोपाल के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन देर होने के कारण किरण की मौत हो गई।
इनका कहना है।
बहेड़िया गांव में एक नाबालिग बच्ची को सांप ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। भोपाल से मामले की केस डायरी आने के बाद मर्ग का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत