युवती घर से हुई लापता, 2 दिन बाद शादी कर के प्रेमी के साथ पहुंची सलामतपुर थाने
-पुलिस ने लड़का लड़की दोनों के बालिग होने के चलते बयान लेकर छोड़ा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 सितंबर की रात में एक युवती बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नही चलने पर 16 सितंबर को सलामतपुर थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि थाने के सरार गांव में नर्मदा प्रसाद अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री निकिता अहिरवार 15 सितंबर की रात बिना बताए घर से लापता हो गई थी। इस मामले की जानकारी एक दिन बाद थाने में दी गई। जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र के अन्य थानों में मामले की जानकारी देकर युवती की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल रहा था। तभी 2 दिन बाद युवती खुद अपने प्रेमी दौलत सिंह अहिरवार पिता पदम सिंह अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी भरतीपुर गांव के साथ सलामतपुर थाने पहुंच गई और अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी से कमापार मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करते हुए बालिग होने की वजह से छोड़ दिया। वहीं दोनों के परिजनों ने भी किसी तरह का कोई विरोध नही किया। बताया जा रहा है कि निकिता और दौलत सिंह अहिरवार पहले से ही आपस में रिश्तेदार हैं।

CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा