हाईवे 18 पर सड़क के गड्ढे बने हादसों का सबब, दीवानगंज में बाइक सवार गिरकर घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर इन दिनों जगह-जगह गड्ढों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। टोल टैक्स वसूले जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। गड्ढों को मिट्टी से भरने के बाद कुछ ही दिनों में वे दोबारा वैसे के वैसे हो जाते हैं। इन्हीं गड्ढों के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। विदिशा निवासी युवक सैफुल्लाह अपनी बाइक से भोपाल से विदिशा की ओर जा रहे थे। दीवानगंज पुरानी चौकी के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में युवक के सिर पर चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु विदिशा रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे की बदहाल स्थिति आए दिन हादसों को दावत दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार लगभग 100 बसें--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
