पुलिस की सख्ती से बदमाशों में दहशत, साढ़े तीन किलो गांजे से भरी बोरी हाइवे पर फेंककर तस्कर फरार
-सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर की NDPS कार्रवाई
-सोमवार को जब्त गांजा रायसेन न्यायालय में 52 ए की कार्रवाई को भेजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नए पुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता के आते ही जिले में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे ही एक मामले में रविवार देर रात कोई अज्ञात तस्कर सलामतपुर में भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर हनुमान मंदिर के सामने गांजे से भरी हुई बोरी फेंक कर चला गया। जिसमें लगभग साढ़े तीन किलो गांजा दो पैकेट में भरा हुआ कीमत पच्चीस हजार रुपए बरामद हुआ है। सबसे पहले हाइवे सड़क पर गांजे से भरी हुई बोरी विक्की चौहान ने देखी और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल गांजे से भरी हुई बोरी को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है। वहीं सोमवार को गांजे की जब्ती बनाकर रायसेन न्यायालय में 52 ए की कार्रवाई के लिए भेजा है। गौरतलब है कि रविवार रात को थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी हाइवे 18 पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय कोई अज्ञात अपराधी गांजे की खेप ले जा रहा होगा। उसने पुलिस को जांच करते देखा होगा और वह डर के कारण बोरी सड़क पर ही फेंककर चला गया।
इनका कहना है।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर भोपाल विदिशा हाइवे हनुमान मंदिर के सामने एक गांजे से भरी हुई बोरी बरामद हुई है। बोरी में 2 पैकेटों में लगभग साढ़े तीन किलो गांजा कीमत 25 हज़ार रुपए ज़ब्त किया गया है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
