डम्पर ने मारी टक्कर,पुलिस ने डम्पर पकड़कर छोडा
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जानकारी के अनुसार गुलगांव क्षेत्र में उत्खनन कार्य तेजी पर है लगातार भूमि को खोखला करने की कवायद चल रही हैं परन्तु प्रशासनिक अधिकारी देखकर भी अनदेखा कर रहे है लगातार डम्पर निर्माण सामग्री की ढुलाई मे जुटे हुए हैं तेजी से दौडने वाले डम्पर वातावरण को प्रदुषित कृ रहे है आज डम्पर की चपेट में एक वाइक चालक आ गया तथा उसे चोट भी लगी सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गई तथा घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया एवं पुलिस डम्पर को भी अपने कब्जे में लेकर थाने आ गई थाने के सामने कुछ देर डम्पर खडा भी किया गया इसके बाद पुलिस ने डम्पर को छोड़ दिया ।बताया जाता हैं कि टक्कर मारने वाले डम्पर एवं वाइक चालक मे समझौता हो गया ।जिससे किसी की ओर से ही शिकायत दर्ज नही कराई जिस कारण प्रकरण दर्ज नहीं हो सका ।एवं डम्पर को छोड़ दिया गया जिससे नगर में चर्चा तेजी से चलने लगी तथा लोग यह भी कहते दिखाई दिये यदि घटना से कोई अनहोनी हो जाती तब भी क्या इस प्रकार का समझौता एवं पुलिस लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले को आसानी से छोड़ देती कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल खड़े हो चले हैं जबकि यह दुर्घटना घटित होते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजूम जमा दिखाई दिया था इससे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है पुलिस कार्यप्रणाली कैसी रही होगी ।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर