वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर केबिल चोरी कर रहे 2 चोर आए गिरफ्त में, मामला दर्ज
-25000 रुपये कीमत की ज़मीन में बिछाने की कॉपर केबिल ज़ब्त
-दोनों आरोपियों को सलामतपुर पुलिस ने मंगलवार को रायसेन न्यायालय में किया पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल चोरी कर रहे दो चोर सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते पकड़ में आ गए हैं। जिन्हें सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलस्पन कंपनी में सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एसपी 3 प्लॉट के पास कुछ संदिग्ध युवक सामान उठाते हुए सहायक सुरक्षा अधिकारी अभिषेक लोवंशी को दिखे। तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो 2 चोर ज़मीन में बिछाने वाली चार लेयर वाली कॉपर केबिल जिसकी कीमत लगभग पच्चीस हजार रुपये काटकर प्लास्टिक की बोरी में भर रहे थे। उनको तत्काल रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों की पहचान सरवन लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष और मोहित लोधी पिता गजराज सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जमुनिया गांव के रूप में हुई। पुलिस को मामले की जानकारी देकर दोनों चोरों को उनके हवाले कर दिया। वहीं सलामतपुर पुलिस ने सरवन लोधी और मोहित लोधी से चोरी की कॉपर केबिल ज़ब्त कर के उनके विरुद्ध फरियादी खेलराम तिवारी की रिपोर्ट पर धारा 303(2), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
इनका कहना है।
वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल काटकर चोरी कर रहे 2 चोरों को सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी