रायसेन के कलईपुरा में 10 सितंबर को संत रविदास जी की भव्य मूर्ति स्थापना, सलामतपुर में बांटा निमंत्रण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन के कलईपुरा स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में आगामी 10 सितंबर को मूर्ति स्थापना समारोह और समरसता भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए सलामतपुर, बेरखेड़ी, मुक्तापुर और गाड़रखेड़ी सहित आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे और सपरिवार उपस्थित होने की अपील की।
संत रविदास जी महाराज की मूर्ति की होगी विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा--प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोजन की शुरुआत 10 सितंबर को सुबह 10 बजे श्रीराम परिसर (रायसेन) से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भोपाल रोड, कृषि उपज मंडी के सामने (वार्ड नंबर 17) स्थित संत रविदास मंदिर कलईपुरा पहुंचेगी। मंदिर प्रांगण में संत रविदास जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पश्चात विशाल समरसता भोज का आयोजन होगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।






























जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, किसान राजनीति की जिम्मेदारी फिर MP के नेताओं के हाथ
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद
‘दृश्यम 2’ को लेकर तब्बू की चिंता हुई थी हद से ज्यादा, बोलीं- मैं पूरी तरह परेशान थी
गौरव भाटिया केस: कोर्ट बोला- बिना जांचे पोस्ट करना ठीक नहीं, 24 घंटे में हटाने का निर्देश
वाराणसी में अजय राय का बड़ा हमला, राजघाट हादसे में हत्या का केस दर्ज करने की मांग
‘खड़े हनुमान कहीं नहीं जाएंगे’, उमा भारती ने मोहन यादव से कहा- हटाने का प्लान बदलें
थाईलैंड में पुलिस अफसर की खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या के बाद 18 घंटे तक चला ऑपरेशन