अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे। उनकी उम्र 75 साल थी । शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 9 बजे उनका निधन हो गया।शरद यादव उन नेताओं में रहे हैं जो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों के साथ रहे, लेकिन नीतीश कुमार से राजनीतिक रिश्ते खराब होने के बाद शरद यादव अलग-थलग पड़ गए थे। गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से भी उनकी राजनीतिक गतिविधियां काफी कम गई थीं।शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM