सांचेत साहित आसपास क्षेत्र में मानसून से पहले किसान लगा धान के लिए गड़ा बनाने की तैयारी में
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
किसान धान लगाने के लिए गड़ा बनाने लगे हैं। अभी मई माह चल रहा है मानसून 15 जून के आसपास आयेगा ग्राम के किसान प्रेम सिंह पटेल ने बताया मॉनसून से पहले किसान तैयारी कर लें जिससे धान की पैदावार बंपर होगी। बुवाई में अब कुछ ही हफ्तों का वक्त शेष है। समय रहते किसानों को अपनी फसलों की बुवाई की तैयारी कर लेनी चाहिए। कई बार देरी से फसल लगाने पर किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून तक केरल के तट पर मॉनसून दस्तक दे सकता है। कुछ ही हफ्तों में धान की बुवाई की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, उससे पहले किसानों को कुछ बातों का जरूर ध्यान देना होगा, जिसके चलते धान का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
सिंचाई के साधन पर नजर डालें---किसानों को सबसे पहले ये ध्यान देना होगा कि उसके पास सिंचाई के क्या साधन हैं। धान की फसल ठीक-ठाक पानी की मांग करती है। ऐसे में सिंचाई नहीं मिलने के चलते धान की फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों को यह ध्यान रखना होगा कि वे जितनी जल्दी धान की रोपाई शुरू करेंगे, उतनी जल्दी उनकी फसल भी तैयार करना होगा।बुवाई करने से पहले किसानों को बीजों का शोधन कर लेना चाहिए। अगर वक्त रहते बीजों का उपचार हो जाता है तो फसल कई तरह के रोगों से बच सकती है। बीज शोधन की प्रकिया भी महंगी नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रति हेक्टेयर धान के बीज शोधन पर मात्र 25 से 30 रुपये लगते हैं। इसके लिए किसान हर 25 किलो बीज पर 4 ग्राम स्ट्रेपटोसाइक्लीन और 75 ग्राम थीरम मिलाकर उसे शोधित कर सकते हैं।

युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय