अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

इस साल मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। अप्रेल में भी कभी बारिश के साथ आंधी देखने को मिली। अब धीरे धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने से अगले 4 से 5 दिन तापमान शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार व गुरुवार को 1 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में स्थिरता आएगी। अगले 10 दिन तक तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने वाला है। बीते शुक्रवार को एक अन्य विक्षोभ सक्रिय होने से तेज आंधी व बारिश हुई थीए लेकिन इसके बाद तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही 24 घंटों के अंतराल में  ही अधिकतम तापमान एक से 2 डिग्री तक बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया। इसी तरह रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है।सोमवार व मंगलवार को हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी रही।

धूप के साथ उमस बढ़ी---पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव से तथा दिन में तेज धूप के कारण गर्मी व उमस का असर अधिक महसूस किया गया। वहीं तेज धूप व गर्म हवा के प्रभाव से 24 घंटों के अंतराल में आर्द्रता 30 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कम होकर 23 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही रायसेन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन चढ़ते बढ़ रहा पारा----सूरज की पहली किरण के साथ ही जैसे.जैसे दिन चढ़ता है वैसे-वैसे तापमान में बढऩा शुरु हो जाता है। सुबह 9 बजे से ही गर्मी के तेवर प्रचंड होना शुरु हो जाते है। दोपहर 12 बजे तक मौसम में गर्मी पूरी तरह परवान पर होती है।मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ रहा है तापमान भी बढ़ रहा है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM