दीवानगंज मध्य भारत फैक्ट्री का ज़हरीला धुआं बना मुसीबत , स्कूल के बच्चों से लेकर वाहन चालक परेशान
-फैक्ट्री में बड़ी चिमनी होने के बाद भी छोटी चिमनी से निकाला जा रहा है धुंआ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 के दीवानगंज में इन दिनों “धुएं का धुंधलका” राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हाईवे किनारे स्थित मध्य भारत फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं हवा के साथ सड़क तक फैल जाता है, जिससे गुजरने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में बड़ी चिमनी मौजूद होने के बावजूद धुआं छोटी चिमनी से छोड़ा जा रहा है। कम ऊंचाई होने के कारण धुआं ऊपर जाने के बजाय सीधे सड़क और आसपास के इलाके में फैल जाता है। हालत यह है कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को कई बार अचानक धुएं के गुबार से सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यहां से निकलते वक्त ऐसा लगता है मानो सड़क पर “फ्री में स्मोक स्क्रीन” छोड़ी जा रही हो। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि फैक्ट्री के सामने ही दो स्कूल संचालित हैं। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी धुएं और बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मामले की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व में दीवानगंज पंचायत भी दे चुकी है नोटिस--आवासीय क्षेत्रों के नजदीक औद्योगिक कारखानों का निर्माण आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इन कारखानों से निकलने वाले धुएं ने स्कूल के मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर स्थित मध्य भारत फैक्ट्री के सामने शासकीय पीएम श्री स्कूल एवं एक निजी स्कूल है दोनों ही स्कूल में क्षेत्र भर के बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ने आते हैं। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण स्कूली बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और आंखों में जलन भी हो रही है। वही इस हाइवे से निकलने वाले राहगीर भी फैक्ट्री के प्रदूषण फैलाने वाले धुएं से परेशान हैं। पूर्व में भी इस समस्या को लेकर शासकीय पीएम श्री स्कूल एवं एक निजी स्कूलों ने ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं की शिकायत की थी। दोनों ही स्कूलों के पत्र को संज्ञान में लेकर दीवानगंज ग्राम पंचायत सरपंच गिरजेश नायक द्वारा फैक्ट्री को 8 दिन के अंदर बंद करने का नोटिस दिया गया था। सरपंच गिरजेश नायक ने बताया कि सरकारी स्कूल और 1 प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य ने पंचायत को लेटर जारी कर बताया था कि मध्य भारत फैक्ट्री से ज़हरीला धुंआ निकल रहा है। जिसकी वजह से बच्चों को सांस लेने और आंखों में जलन पड़ रही है। मामला संज्ञान में आते ही फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी कर समस्या समाप्त करने का बोला गया।
फैक्ट्री में किसानों के उपयोग में आनी वाली राखड़ बनाती है---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के नज़दीक स्तिथ मध्य भारत फास्फेड प्राइवेट लिमिटेड जो किसानों को उपयोग होने वाली राखड़ बनाती है। फेक्ट्री के आसपास 8 किसानों की जमीन लगी हुई है। किसान फेक्ट्री की कार्यशैली पर भी आरोप लगा रहे हैं। दरअसल फेक्ट्री ज़्यादातर रात में चालू होती है। जिससे अधिक मात्रा में धुंआ छोड़ा जाता है। यही वजह है कि किसानों की फसलें सूख जाती है।जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। किसान राजकुमार साहू साफ तौर पर कहते है फेक्ट्री से निकलने वाला रासायनिक धुंआ हमारी फसल खराब कर रहा है। आपको बता दे कुछ साल तक यह फेक्ट्री बंद रहने के बाद फिर से शुरू हुई है। फैक्ट्री से सड़क पार कर महज 50 कदम की दूरी पर स्कूल हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है सड़क के किनारे बनी इस फैक्ट्री को अन्यत्र शिफ्ट क्यों नही किया जा रहा। जबकि किसान सहित स्कूली बच्चे भी इसके धुएं से परेशान हो रहे हैं।
इनका कहना है।
आपके द्वारा यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है।इसकी जांच कराई जाएगी।
मनीष शर्मा, एसडीएम रायसेन।

Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश