-27 गांव के 1400 किसानों का हुआ है पंजीयन

-1 ही किसान 3ट्राली गेंहूँ बेचने लाया, टेक्निकल इरर की वजह से उसकी भी नही हुई तुलाई 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

कृषक सेवा सहकारी समिति सलामतपुर के सुकासेन गेंहू खरीदी केंद्र का बुधवार 20 मार्च को समर्थन मूल्य पर सरकारी गेहूं खरीदी का तुलाई मशीन की पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के कर्मचारी, कृषकगण, हम्माल मौजूद थे। पहले दिन खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा रहा। सिर्फ एक रातातलाई बडनपुर के किसान सरदार सिंह अपनी गेंहू उपज की तीन ट्राली बेचने खरीदी केंद्र सुकासेन लाकर पहुंचे। लेकिन टेक्निकल इरर जिसमें भूमि का सत्यापन नही हुआ लिखा आ रहे की वजह से उनकी तुलाई नही हो पाई। वहीं इस वर्ष समिति के अंतर्गत दो खरीदी केंद्र सलामतपुर वेयर हाउस और सुकासेन गांव में बनाए गए हैं।  

27 गांव के 1400 किसानों का हुआ है पंजीयन--- 20 मार्च से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ तो कर दिया गया है। लेकिन किसी भी खरीदी केंद्र पर किसान गेंहू की उपज बेचने नही पहुंचे। और अगर कोई किसान पहुंचा तो वह भी टैक्निकल इरर की वजह से तुलाई नही करवा पाया। सलामतपुर सहकरी समिति अंतर्गत 27 गांव के लगभग 1400 किसान पंजीयन हुए हैं। और दो खरीदी केंद्रों जिनमें एक वेयरहाउस व दूसरा सुकासेन में बनाया गया है। वहीं इस वर्ष सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का मूल्य 2275 रुपए और 125 रुपए बोनस मिलाकर 2400 रुपए रखा गया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM