शहीदों को याद कर मनाया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा
-नगर के मुख्य मार्गों से निकली प्रभात फेरी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर में हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह शहीदों को याद कर आनबान शान से तिरंगा लहराया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल सहित अन्य स्कूलों के द्वारा बच्चों की प्रभात फेरी भी निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल सहित ग्राम पंचायतों में झंडावंदन कर राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरित की गई। थाना सलामतपुर में प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी में आरएस दांगी, वेयर हाउस में प्रबंधक विजेन्द्र कुमार उइके, विद्युत मंडल कार्यालय में मनीष श्रीवास्तव, एसबीआई में मैनेजर कृष्णा नरनावरे, खाद गोडाउन में सुंदर जादौन, अस्पताल में डॉ. रवि राठौर, ग्राम पंचायत सुनारी में सरपंच लक्ष्मी बाई शेर सिंह, रातातलाई में सरपंच रघुवीर मीणा, सोयायटी में प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, दीवानगंज सोसायटी में प्रबंधक देवेन्द्र मीणा, पगनेश्वर सोसायटी में नवल मेहरा, सांची सोसायटी में नरेश राजपूत, मुडियाखेड़ा में सिया बाई , शाहपुर पंचायत में मोहन किशोर, खोहा पंचायत में कालूराम मीणा, मेढ़की पंचायत में सरपंच संगीता रावत, पगनेश्वर पंचायत में सरपंच प्रबला बाई लोधी, सेमरा पंचायत में सरपंच भानु लोधी, नरखेड़ा पंचायत में सरपंच रामदयाल लोधी, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य अक्षय गोयल ने अपने अपने संस्थानों सहित ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं सलामतपुर के सुभाषनगर के दुर्गा चौक पर भी झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों से झंडावंदन किया जिसमें नगर के गणमान्य जन, महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश