दिल की धडकन बढा रही डीजे की आवाज,सुप्रीम कोर्ट का भी नही हुआ असर
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
इन दिनों नगर में शादी विवाह का मौसम चरम पर पहुंच गया है जोरशोर से डीजे की धुन लोगों की धडकन बढा रही हैं ।सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी ध्वनि पर नहीं लगा सके रोक ।जानकारी के अनुसार इन दिनों नगर भर मे शादियों का मौसम चरम पर पहुंच गया है दिन हो या रात शादी विवाह में शामिल होने पहुंचे लोग डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे है इतना ही नहीं इस नगर की प्रसिद्धिता को देखते हुए विदिशा भोपाल सहित अन्य स्थानों के लोग भी यहां आकर शादीविवाह का जश्न मना रहे हैं तथा धडल्ले से डीजे की ऊंची धुनों पर थिरकते दिखाई दे जाते है परंतु इन डीजे की धुन से लोगों के दिलों की धडकने बढ जाती हैं इन डीजे की तेज ध्वनि कभी कभी यहां की बिजली व्यवस्था को भी चरमरा कर रख देती है तथा लोगों के घरों से भी इनकी ध्वनि धमका रही है ।इससे डीजे की ध्वनि से सीधा असर हृदय पर पडने लगता है हालांकि डीजे बजने पर देश की सर्वोच्च अदालत ने नियम तय कर दिये हैं तथा डीजे बजने की अवधि एवं ध्वनि नियंत्रण करने के आदेश जारी कर दिये थे परंतु प्रशासन की अनदेखी के चलते डीजे मालिकों पर न तो सर्वोच्च अदालत के आदेश से ही कोई सरोकार रहा नहीं स्थानीय प्रशासन को ही सर्वोच्च अदालत के आदेश का पालन करने की खबर ही लग सकी न ही डीजे पर कोई अंकुश ही लगता दिखाई दे रहा है इस डीजे की ऊंची तेज ध्वनि से हृदयाघात की पीडितों को काफी परेशानी के दौर से गुजरने पर मजबूर होना पड रहा है ।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश