सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस कमी है तो ऐसे प्रतिभाशाली युवओं को तलाशने की। ऐसा ही एक युवक राहुल साहू पुत्र तीरथ सिंह निवासी डंडेरा जो ग्रामीण अंचल में रहकर 4 वर्ष के अथक प्रयासों से 100 मीटर की दौड़ को महज़ 10 सेकंड में पूरी कर रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राहुल ने कड़ी मेहनत की है। जबकि 100 मीटर की दूरी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी 10.25 दर्ज है। राहुल साहू यह दूरी 10 सेकंड में तय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव होते हुए भी हमारे देश के युवा किसी से कम नहीं हैं। पिछले 4 वर्षों से भारतीय सेना में भर्ती के लिए मेहनत कर रहे हैं।कोशिशों के बीच दिन एक दिन पता चला कि नेशनल रिकॉर्ड 100 मी. 10 सेकंड 25 पॉइंट का है। तब इन्होंने घड़ी सामने रखकर दूरी इन्होंने 10 सेकंड में पूरी की। उन्होंने देश के लिए कुछ कर गुजरने की मन में ठानी है। सेना में भर्ती होना इनका सपना है। सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। यदि शासन से मदद मिली तो यह अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे। युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आशा करते हुए  एक अवसर प्रदान करने की गुहार लगाई है। युवक वर्तमान समय में एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM