सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

ग्राम डंडेरा में दौड़ प्रतियोगिता का शनिवार को अयोजन हुआ। जिसमे राहुल साहू ने 200 मीटर की दूरी मात्र 20 सैकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में दस लोगों ने भाग लिया था। और सभी ने एक-एक करके दौड़ लगाई लेकिन सभी ने एक मिनट से ऊपर समय लिया। ये सच है भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे यहां ग्रामीण अंचलों में भी ऐसे ही हमारे बीच प्रतिभावान युवक राहुल साहू पुत्र, तीरथ सिंह साहू ग्राम डंडेरा के निवासी है इन्होंने 4 वर्ष की अथक प्रयासों से 200 मीटर की दौड़ 20 सेकंड में तय की। इनका लक्ष्य था 200 मीटर की दूरी 10.25 में पूरी करना इसका राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। राहुल साहू यह दूरी 20 सेकंड में तय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र सुविधाओं अभाव होते हुए भी हमारे देश के युवा किसी से कम नहीं है पिछले 4 वर्षों से भारतीय सेना में भर्ती के लिए मेहनत कर रहे हैं। कोशिशें के बीच दिन एक दिन पता चला कि नेशनल रिकॉर्ड 100 मी 10 सेकंड 25 पॉइंट का है। तब इन्होंने घड़ी सामने रखकर दूरी इन्होंने 10 सेकंड में पूरी की के अंदर देश के लिए कुछ कर गुजरने की मन में ठानी सेवा में भर्ती होना इनका सपना है। सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते हैं यदि शासन मदद मिली तो यह अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से आशा करते हैं कि हमें एक अवसर प्रदान करें वर्तमान समय में एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्र में पहली बार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें क्षेत्र के 6 गांव के करीब 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्षेत्र में खेल मैदान नहीं होने से प्रतियोगिता का आयोजन गांव के रोड़ पर किया गया। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राहुल साहू को लोगों द्वारा बधाई दी गई।जिनमे शिक्षक राजेन्द्र बघेल, प्रेमनारायण भदौरिया, अभिषेक लोधी आदि ग्राम के लोगों द्वारा बधाई दी गई।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM