नसीम अली सलामतपुर रायसेन। IND28.COM

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सांची मंडल द्वारा स्वामी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सांची मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप मीणा एवं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मैराथन दौड़ सलामतपुर के सुनारी रोड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई जो सलामतपुर भोपाल विदिशा हाईवे पर समापन हुआ।

 

मैराथन दौड़ में क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्कूली बालक बालिकाएं शामिल हुए 

इस अवसर पर सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा एवं जिले के पदाधिकारी शुभम तोमर,अमित जोशी, प्रभांशु भदोरिया, कपिल पटेल रायसेन एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप मीणा, महामंत्री बबलू यादव, संग्राम सिंह यादव, महेंद्र राजपूत भाजपा युवा नेता दीपक मीणा, प्रकाश मीणा सहित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


न्यूज़ सोर्स : नसीम अली सलामतपुर रायसेन।