राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांची में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन
-प्रतियोगिता में 250 की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन द्वारा संचालित ग्रामीण युवा केंद्र सांची के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन दिनांक 29 अगस्त को सुबह 8 बजे सांची रेलवे स्टेशन गेट से हरी झंडी देखकर शुभारंभ किया जाएगा। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात सभी उपस्थित खिलाड़ी छात्र-छात्रा नगर के नागरिक एवं युवाओं को फिट इंडिया प्रतिज्ञा दिलाई गई। उसके पश्चात मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, भूतपूर्व सैनिक भैया लाल जयसवाल, वीरेंद्र तोमर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में समस्त नगर के युवा खिलाड़ी एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 250 की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। बालक वर्ग में सागर लवरिया प्रथम, सज्जन अहिरवार द्वितीय, एवं शिवनारायण शिवनारायण लवरिया तृतीय, और बालिका वर्ग में साक्षी अहिरवार प्रथम, परी कुशवाह द्वितीय, सूभी अहिरवार तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। निर्णायक के रूप में नारायण वर्मा, जगदीश महतो आदित्य महेंद्र जाट, अजय कटारे, श्रीराम शर्मा रहे । मंच संचालन वेद प्रकाश शर्मा नशा मुक्ति केंद्र संचालक द्वारा किया गया। यह जानकारी ब्लॉक युवा समन्वयक भानु प्रताप सिंह यादव द्वारा दी गई।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा