सेमरा गांव में रात को मंडराता ड्रोन, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो गांव में दहशत का माहौल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी के ग्राम सेमरा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उसका वीडियो भी बनाया ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन गांव के ऊपर लगातार चक्कर लगा रहा था। सरपंच भानु लोधी सहित अन्य लोगों ने जानकारी जुटाई, लेकिन किसी भी ग्रामीण के पास ड्रोन होने की पुष्टि नहीं हुई। सरपंच भानु लोधी ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी देर रात 2 बजे के आसपास इसी तरह का ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले गांव में चोरी की वारदात और अज्ञात लोगों द्वारा हवाई फायर की घटना हो चुकी है, जिससे लोग पहले से ही सहमे हुए थे। ऐसे में यह ड्रोन दोबारा उड़ता देख गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में सलामतपुर थाने के दीवानगंज पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन भी दिया है। चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और ड्रोन कहां से उड़ाया जा रहा है एवं किस उद्देश्य से गांव के ऊपर मंडरा रहा है, इसकी जांच की जा रही है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा