11 गौवंश लेकर जा रही पिकअप को सलामतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, ड्रायवर फरार
-खामखेड़ा रोड से आ रहा था वाहन, बेरखेड़ी चौराहा पर पकड़ा
-गोवंश को हलाली डेम की गौशाला में छोड़ा
-पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर वाहन किया ज़ब्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एक गौवंश से भरी हुए पिकअप वाहन को पकड़ा है। ड्रायवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पिकअप वाहन से 11 गौवंश बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेद अधिनियम और 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पिकअप वाहन ज़ब्त कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर से जानकारी मिली कि एक पिकअप वाहन एमपी 21 जी 2010 ग्राम कोसाखेड़ी चौकी खामखेड़ा तरफ से आ रहा है। उसमें गौवंश भरे हुए हैं। थाना प्रभारी ने तत्काल थाने से एएसआई वरुण सक्सेना, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव और जीतेन्द्र वर्मा को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। जैसे ही पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया तो उसको रोका गया लेकिन ड्रायवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा पिकअप को चेक किया गया तो उसमें 11 गोवंश भरी हुई थीं।जिसमें 5 गाय व 6 बछड़े शामिल हैं। पुलिस ने सभी गौवंश को हलाली डेम की रामकली गौशाला में भेजकर पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश