ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र सांची थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति बैठक
-सौहार्द, समरसता और स्वच्छता पर दिया गया विशेष बल
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
खुशियों और कुर्बानी के पावन पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर नगर में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज सांची थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन अहिरवार ने की।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पूरेवाराम अहिरवार, नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार एवं प्रशासनिक अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी पर्व को शांति, स्वच्छता और समरसता के वातावरण में सम्पन्न कराना था।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पूरेवाराम अहिरवार ने कहा –"ईद-उल-अज़हा त्याग, श्रद्धा और भाईचारे का पर्व है। हमें इसे आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। मुस्लिम समाज के सभी बंधुओं से आग्रह है कि कुर्बानी की प्रक्रिया घर के भीतर सम्पन्न करें और नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखें।"उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद के पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाकर गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने कहा –"हर धर्म, हर त्योहार समाज में एकता और प्रेम का संदेश देता है। ईद के दौरान यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर संयमित व्यवहार रखें। हम सबकी साझी जिम्मेदारी है कि नगर की शांति बनी रहे।" बैठक में उपस्थित समाजसेवी कमल किशोर पटेल, पत्रकारगण और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।बैठक में यह भी तय किया गया कि कुर्बानी के अवशेषों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।बैठक के अंत में समस्त उपस्थितजनों ने आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने का संकल्प दोहराया।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर