-दिन दहाड़े नाबालिग लड़की बिना बताए घर से लापता, पिता ने सलामतपुर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

-पुलिस ने नई धाराओं के तहत किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के एक नजदीकी गांव में रहने वाली साढ़े सत्रह साल की नाबालिग लड़की को दिन दहाड़े 3 बजे के लगभग कोई अज्ञात युवक बहला फुसला के भगाकर ले गया है। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ नई धाराओं के तहत धारा 137(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक नज़दीकी गांव से आए पिता ने शिकायत दर्ज कराई की उनकी साढ़े सत्रह की नाबालिग लड़की बुधवार दोपहर 3 बजे से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नही चल सका। इतना ज़रूर पता चला है कि उसको कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने की वजह से तत्काल मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मां गई थी धान रोपने पिता गया था हम्माली करने, मौका देखकर लड़की लापता--घर से लापता हुई नाबालिग युवती चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नम्बर की बहन है। जो सलामतपुर के एक नजदीकी गांव में परिवार के साथ रहती है। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे से गायब है। घटना के समय लड़की की मां धान रोपने गई हुई थी। वहीं पिता राजीवनगर के रेक पॉइंट पर हम्माली करने गया हुआ था। जब लड़की की मां वापस घर आई तो देखा कि उनकी लड़की घर से गायब थी। आसपास देखा तो उसका कहीं कोई पता नही चल सका। तो उसके पिता को पूरे मामले की जानकारी देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इनका कहना है।

मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने के चलते तत्काल आसपास थाने सहित भोपाल और विदिशा थाना क्षेत्र में भी नाबालिग लड़की से जुड़ी हुई पूरी जानकारी भेज दी है। उन्होंने कहा है कि जांच जारी है। हम शीघ्र ही नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लेंगे।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28