लाड़ली बहना योजना की राशि पर डाला डाका, महिलाओं के नाम पर खुले फर्जी बैंक खाते, थाने में दिया आवेदन
-बिना जानकारी के फिनो बैंक में खुले खाते, एटीएम से पार की चार महीने की राशि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' में एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज क्षेत्र में कई पात्र महिलाओं की पिछले चार महीनों की योजना राशि उनके मूल बैंक खातों में न आकर, एक निजी बैंक (फिनो बैंक) के अज्ञात खातों में ट्रांसफर हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित महिलाओं ने यह खाते कभी खुलवाए ही नहीं थे। जालसाजों ने इन फर्जी खातों से एटीएम के जरिए पूरी राशि भी साफ कर दी।
पीड़ित महिलाओं ने कहा- 'हमारा खाता एसबीआई में, फिर फिनो में कैसे ट्रांसफर हुआ पैसा?'--मामले का खुलासा तब हुआ जब महीनों से राशि न मिलने पर महिलाओं ने अपने खातों की जांच करवाई। पीड़ितों ने बताया कि उनके नियमित खाते भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सक्रिय हैं। उन्होंने कभी फिनो बैंक का रुख तक नहीं किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके दस्तावेज़ों का दुरुपयोग कर ये फर्जी खाते खोले गए और मिलीभगत करके योजना की डीबीटी लिंक को बदल दिया गया। इस धोखाधड़ी से प्रभावित महिलाओं में गहरा आक्रोश है।
सरपंच के नेतृत्व में पुलिस को दिया आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग--सोमवार को इस वित्तीय गड़बड़ी से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं दीवानगंज ग्राम पंचायत में एकत्रित हुईं। इसके बाद, स्थानीय सरपंच गिरजेश नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को एक लिखित शिकायती आवेदन सौंपा। महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि इस पूरे रैकेट की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए।
फर्जीवाड़ा करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
गरीब महिलाओं की हड़पी गई राशि को जल्द से जल्द वापस दिलवाया जाए।
"शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिनो बैंक से संपर्क कर यह पता लगा रही है कि ये खाते किसने और किस आधार पर खोले। एटीएम से पैसे निकालने वालों के फुटेज और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जांच में फर्जीवाड़ा साबित होते ही आरोपियों पर धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।"
श्यामराज सिंह सोमवंशी थाना प्रभारी, सलामतपुर |






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश