शहीदों को याद कर मनाया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा, मुख्य मार्गों से निकली प्रभात फेरी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर में हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह शहीदों को याद कर आनबान शान से तिरंगा लहराया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल, यूनिक कैरियर स्कूल सहित अन्य स्कूलों के द्वारा बच्चों की प्रभात फेरी भी निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल सहित ग्राम पंचायतों में झंडावंदन कर राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरित की गई। थाना सलामतपुर में प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी में सुनील शर्मा, वेयर हाउस में प्रबंधक विजेन्द्र कुमार उइके, विद्युत मंडल कार्यालय में मनीष श्रीवास्तव, एसबीआई में मैनेजर सिद्धार्थ महाले, खाद गोडाउन में अदीब अतीक खान, सिविल अस्पताल में डॉ रवि राठौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. राम्या सक्सेना, ग्राम पंचायत सुनारी में सरपंच लक्ष्मी बाई शेर सिंह, रातातलाई में सरपंच रघुवीर मीणा, सोयायटी में प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, दीवानगंज सोसायटी में प्रबंधक देवेन्द्र मीणा, सांची सोसायटी में नरेश राजपूत, मुडियाखेड़ा में सिया बाई , शाहपुर पंचायत में मोहन किशोर, खोहा पंचायत में कालूराम मीणा, मेढ़की पंचायत में सरपंच संगीता रावत, पगनेश्वर पंचायत में सरपंच प्रबला बाई लोधी, सेमरा पंचायत में सरपंच भानू लोधी, नरखेड़ा पंचायत में सरपंच रामदयाल लोधी, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य अवध नारायण राय ने अपने अपने संस्थानों सहित ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं सलामतपुर के सुभाषनगर के दुर्गा चौक पर भी झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों से झंडावंदन किया जिसमें नगर के गणमान्य जन, महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए।

‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन
स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बीजेपी का महिला आरक्षण पर फोकस: आज से बूथ स्तर पर सक्रिय होगी महिला ब्रिगेड